Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Lifestyle
Trending

38 पत्नियों और 89 बच्चे के पिता जिओना चाना का निधन,

newsmrl.com Ziona Chana, father of 38 wives and 89 children, dies update by rihan Ibrahim

मिजोरम में 38 पत्नियों और 89 बच्चों के साथ दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है।

सीएम जोरमथांगा ने यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘मिजोरम और बकटावंग तलंगनुम में उनका गांव उनके परिवार के कारण राज्य में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बन गया है।’

जानकारी के मुताब‍िक, जिओना चाना का परिवार 100 कमरों वाले चार मंजिला मकान में रहता है। यह आत्मनिर्भर है। अधिकांश सदस्य किसी ना किसी व्यापार में लगे हुए हैं। उन्होंने आधिकारिक रेकॉर्ड में, राज्य में कांग्रेस सरकार की गरीब-समर्थक नई भूमि उपयोग नीति के तहत योजनाओं का सबसे अच्छा उपयोग किया है। दरअसल उनके परिवार में करीब 200 लोग हैं।

दुन‍िया का सबसे बड़ा पर‍िवार
जिओना चाना का रव‍िवार को मिजोरम के बकटावंग तलंगनुम गांव में निधन हो गया। उनके पीछे 38 पत्नियां और 89 बच्चे हैं। इसके अलावा पर‍िवार में 33 पोते-पोतियां और कई परपोते पोतियां भी मौजूद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button