Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

18+18+ Sexology
Trending

सेक्स के लिए कितनी फायदेमंद है चॉकलेट ?

newsmrl.com How beneficial is chocolate for sex? update by rihan Ibrahim

चॉकलेट खाना तो ज्यादातर लोगों को पसंद आता ही है

चाहे वह चॉकलेट आइसक्रीम हो, चॉकलेट केक हो या चॉकलेट से बनी कोई भी चीज़ हो। लोग बहुत शौक से चॉकलेट खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट खाकर सेक्स करने के बहुत फायदे हैं। कुछ शोध में चॉकलेट और सेक्स का बेहतर संबंध माना गया है। लड़कियों को तो चॉकलेट खूब ही पसंद आती है। आपने देखा होगा कि लड़कियां चॉकलेट की शौकीन होती हैं। एक शोध में तो यह भी पाया गया है कि महिलाएं चॉकलेट को सेक्स का एक विकल्प भी मान लेती हैं।

चॉकलेट खाने के फायदे

कुछ शोध में पाया गया है कि डार्क चॉकलेट का सेवन करने से किसी भी व्यक्ति में प्यार की भावना पैदा हो सकती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, बताया गया है कि चॉकलेट के अंदर फिनाइल इथाइलमाइन नाम का एक रसायन होता है। इसे लव केमिकल भी कहा जाता है। यह जो रसायन होता है यह हमारे शरीर के अंदर डोपामाइन जैसे हार्मोन बनाने का काम करता है। यह भी माना जाता है कि अगर पुरुष भी यौन संबंध बनाने से पहले चॉकलेट का सेवन करते हैं तो उनका स्टेमिना बूस्ट होता है और वह ज्यादा समय तक सेक्स कर सकते हैं। यानी चॉकलेट खाने से पुरुषों की सेक्स परफॉर्मेंस बेहतर होती है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह भी पाया गया है कि चॉकलेट में मौजूद कोकोआ हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है क्योंकि इससे रक्त प्रवाह बढ़ता है। जब हमारे शरीर का रक्त प्रवाह अच्छे से होता है तो हम ज्यादा स्वस्थ रहते हैं। सेक्स करने के लिए भी हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होना बहुत जरूरी होता है। जिस व्यक्ति का ब्लड सर्कुलेशन बहुत अच्छा होता है वह व्यक्ति सेक्स करने में अच्छा माना जाता है। यानी सेक्स से पहले चॉकलेट खाना बहुत ही फायदेमंद होता है।

चॉकलेट महिलाओं के लिए है फायदेमंद

महिलाओं के लिए भी चॉकलेट बहुत फायदेमंद होती है। महिलाएं भी सेक्स से पहले चॉकलेट का सेवन करती हैं तो यह उनके लिए अच्छा होता है क्योंकि चॉकलेट खाने से वह ज्यादा खुश होती हैं। महिलाओं को डार्क चॉकलेट का सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे वह ज्यादा अच्छा महसूस कर पाती हैं। कुछ शोध में यह पाया गया है कि महिलाएं जब चॉकलेट खाने के बाद सेक्स करती हैं तो वह अच्छे से ऑर्गेज्म प्राप्त कर पाती हैं।

महिलाओं का मूड बनाने के लिए भी चॉकलेट बहुत ही फायदेमंद होती है। सामान्य रूप से भी ज्यादातर पुरुष अपनी पार्टनर को खुश करने के लिए चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। यह भी माना जाता है कि जब महिलाएं चॉकलेट का सेवन करती हैं तो वह ज्यादा एक्साइटेड हो जाती हैं। लेकिन हर दिन चॉकलेट का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ज्यादा मात्रा में कैफीन लेना हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। हमारे शरीर में शुगर लेवल भी चॉकलेट की वजह से बढ़ जाता है। इसलिए आप चॉकलेट का सेवन ज्यादा ना करें लेकिन आप हफ्ते में एक बार चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं।

सेक्स इच्छा बढ़ाती है चॉकलेट

आज के समय में ज्यादा टेंशन लेने की वजह से लोग सेक्स करने से पीछे हटने लगते हैं। ऐसे लोगों की सेक्स इच्छा कम होने लगती है। अगर आप डार्क चॉकलेट का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेक्स इच्छा बढ़ाई जा सकती है। जैसे कि हमने आपको बताया कि डार्क चॉकलेट का सेवन करने से हमारे शरीर में डोपामाइन का लेवल बढ़ता है तो ऐसे में हमारे शरीर में कुछ बदलाव भी आते हैं। इन बदलावों के कारण ही सेक्स इच्छा बढ़ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button