Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

EuropeInternational
Trending

इजरायल में कोरोना का ‘खात्मा’, ब्रिटेन में पहली बार नहीं हुई एक भी नई मौत

newsmrl.com Corona 'eliminated' in Israel, not a single new death for the first time in Britain update by Akanksha Tiwari

लंदन. कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर दुनिया भर में जारी है

इस बीच इजरायल और ब्रिटेन (Britain) से बड़ी राहत की खबर आई है. इजरायल में करीब 80 फीसदी वयस्‍कों को कोरोना वायरस वैक्‍सीन लगा दी गई है, जिसके साथ ही इजरायल ने हर्ड इम्‍युनिटी को हासिल कर लिया है. वहीं ब्रिटेन में जुलाई 2020 के बाद से पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक भी नई मौत नहीं दर्ज की गई है.

जनवरी 2021 में ब्रिटेन में कोरोना के कारण हालात काफी विकट थे. जनवरी में ब्रिटेन में कोरोना की दूसरी लहर के कारण बड़ी संख्‍या में मामले सामने आ रहे थे. साथ ही मौतें भी अधिक हो रही थीं.

इजरायल ने मंगलवार को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू बाकी बचे प्रतिबंधों को भी हटा लिया है. अब लोगों को रेस्‍त्रां, खेल कार्यक्रमों या सिनेमा हॉल में जाने से पहले वैक्‍सीन लगवाने का सबूत नहीं दिखाना होगा. इसके साथ ही पूरे देश में लोग सभा या रैली कर सकते हैं.

वहीं ब्रिटेन में सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार ब्रिटेन में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से 1,27,782 लोगों की मौत हो चुकी है. यह अन्‍य यूरोपीय देशों में से सबसे अधिक है. वहीं ब्रिटेन में अब तक कुल 44.9 लाख कोरोना केस सामने आ चुके हैं. यहां में कोरोना के डेल्‍टा वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.

बताया गया है कि मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा अमूमन वीकेंड या छुट्टी पर कम होता है. क्‍योंकि उनकी रिपोर्टिंग नहीं हो पाती है. इससे पहले 30 जुलाई, 2020 को ब्रिटेन में कोरोना से एक भी नई मौत नहीं दर्ज की गई थी. ऐसे में यह बड़ी राहत है.

इस पर स्‍वास्‍थ्‍य सचिव मैट हैनकॉक का कहना है कि बेशक यह अच्‍छी खबर है. इसका मतलब है कि दिसंबर में शुरू हुए ब्रिटेन में टीकाकरण का असर अब दिख रहा है. हालांकि उन्‍होंने लोगों से कोरोना से अब भी सावधान रहने की बात कही है. उन्‍होंने कहा कि हम जानते हैं कि हमने अभी इस वायरस को मात नहीं दी है. ऐसे में लोग नियमों का पालन करते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button