Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

18+BollywoodnewsmrlPage3
Trending

VIDEO: शिवसेना सांसद का विवादित बयान- कंगना रनौत को क्या-क्या चाटने से पद्मश्री मिला सब जानते हैं

newsmrl.com Controversial statement of Shiv Sena MP - Everyone knows that Kangana Ranaut got Padma Shri by licking what update by Rihan Ibrahim

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने बीते दिनों कई विवादित बयान दिया है। उनके बयान पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है। शिवसेना सांसद कॉपाल तुमाने ने तो इस क्रम में मर्यादाएं तोड़ दी। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को क्या करके पद्मश्री मिला, किसके पांव चाटने से, क्या-क्या चाटने से ये पद मिला है, ये दिल्ली के सभी सांसद और विधायक बहुत अच्छे से जानते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी जी अगर सत्ता के लालची होते तो उस समय प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति सब कुछ बन सकते थे।

कंगना ने गांधी को बताया था- सत्ता का भूखा
कंगना रनौत ने हाल ही में महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लंबे मेसेज पोस्ट किए। पोस्ट में महात्मा गांधी पर निशाना साधा। पहले मेसेज में कंगना ने उन्हें सत्ता का भूखा और चालाक बताया। वहीं, दूसरे पोस्ट में लिखा कि गांधी जी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए।

कंगना ने लोगों को सलाह दी है कि वह अपने हीरो समझदारी से चुनें। उन्होंने यह भी लिखा है कि झापड़ मारने वाले के सामने दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं मिलती।

लोगों को पता होना चाहिए इतिहास
कंगना ने दूसरे पोस्ट में लिखा, ”गांधी ने कभी भगत सिंह और नेताजी को सपोर्ट नहीं किया। कई सबूत हैं जो इशारा करते हैं कि गांधीजी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए। इसलिए आपको चुनना है कि आप किसे सपोर्ट करते हैं। क्योंकि उन सबको अपनी याद के एक ही बॉक्स में रख लेना और उनकी जयंती पर याद कर लेना काफी नहीं सच कहें तो मूर्खता नहीं बल्कि गैरजिम्मेदाराना और सतही है। लोगों को अपना इतिहास और अपने हीरो पता होने चाहिए।”

देखिए ट्वीट का वीडियो:

Courtesy: ANI

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button