Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

International
Trending

कोरोना के बाद चीन से ही शुरू हुआ इंसानों में बर्ड फ्लू, पहला मामला सामने आया

newsmrl.com Bird flu in humans started from China after Corona, first case surfaced update by nujhat ashrafi

जब दुनिया कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है,

तब चीन के एक प्रांत में H10N3 बर्ड फ्लू का पहला मानव संक्रमण दर्ज किया गया है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने खुद इसकी जानकारी सार्वजनिक की और बताया कि जिआंगसू प्रांत के झेनजियांग शहर में एक 41 साल के आदमी में इस वर्ड फ्लू के संक्रमण को देखा गया है.

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक चीन दुनिया का पहला देश है, जहां 10N3 बर्ड फ्लू का मानव संक्रमण का मामला दर्ज किया गया है. कोविड-19 के बीच 10N3 बर्ड फ्लू का मानव संक्रमण का मामला चिंताजनक है. मगर, वैज्ञानिकों के मुताबिक इससे फ़िलहाल कोई खतरा नहीं है, लेकिन यह भविष्य में बड़ी मुसीबत बन सकता है. इसलिए इसे नजरंदाज़ न करते हुए इसके ख़िलाफ़ प्रभावी कदम उठाने की ज़रूरत है

मिली जानकारी के मुताबिक बुखार की समस्या के बाद शख्स को बीते 28 अप्रैल 2021 को हॉस्टिपल में भर्ती किया गया था. एक महीने बाद 28 मई को यह शख्स H10N3 बर्ड फ्लू से संक्रमित पाया गया. इस संक्रमण के लिए मुर्गी पालन को एक बड़ा कारण बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि मुर्गी पालन से ही यह बर्ड फ्लू फैला है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button