Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Business
Trending

अनलॉक के बाद रायपुर में जनता लापरवाह लेकिन प्रशासन अलर्ट बाजारों में टेस्टिंग के साथ सख्ती से नियम पालन

newsmrl.com after unlocked in Raipur, Public is Reckless but Administration strictly followed rules with testing in the markets update by nujhat ashrafi

रायपुर कोविड पॉजिटिविटि रेट कम होते ही धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ अनलॉक होता जा रहा है. राजधानी रायपुर में पूरा मार्केट खोल दिया गया है.

लेकिन इस रियायत के बाद फिर से कोरोना विस्फोट की स्थिति न बने इसलिए शहर के बाजारों में अब कोरोना टेस्ट किया जा रहा है. मालवीय रोड में जवाहर बाजार, गोल बाजार, रवि भवन में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम मिलकर व्यापारियों और उनकी दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों का एंटीजन टेस्ट कर रहे हैं.

मार्केट में व्यापारियों और वहां काम कर रहे कर्मचारियों के अलावा शिविर में इन दुकानों में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों का भी कोविड टेस्ट लिया जा रहा है. मार्केट में लोग अभी भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर जागरूक नहीं है. लिहाज़ा फिर से एक बार कोरोना विस्फोट हो सकता है.

इसलिए ये व्यवस्था की गयी है. इसके लिए बकायदा व्यापारिक संगठनों से चर्चा की गयी है और चर्चा के बाद मुख्य जगहों पर एंटीजन टेस्ट का शिविर लगाया गया है जिसकी रिपोर्ट आमतौर पर 10 मिनट के भीतर ही दी जा रही है. साथ ही टेस्ट कराने वालों से उनके नाम और ए़ड्रेस के साथ व्यापारिक संस्थान के बारे में भी जानकारी ली जा रही है ताकि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग हो सके और उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जा सके

आपको बता दें कि रविवार का दिन छोड़कर राजधानी में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक कारोबार की छूट दी गयी है जिसे देखते हुए बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ रही है. इसलिए शिविर लगाकर कोरोना टेस्ट किया जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button