Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Business
Trending

रायपुर में 34 निजी स्कूल बंद, 6 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को दूसरे स्कूल में दाखिला लेने में दिक्कत

newsmrl.com 34 private schools closed in Raipur, more than 6 thousand students have difficulty in getting admission in other schools update by nujhat ashrafi

रायपुर कई महीनों से स्कूली शिक्षा कोविड से मुक्ति के लिए तड़प रही है। ऐसे में फीस के अभाव में आर्थिक संकट के चलते स्कूलों के अस्तित्व पर संकट आ गया है।

विद्यार्थियों से शत प्रतिशत शुल्क ना मिलने, प्रवेश कम होने और बढ़ते स्टॉफ खर्च को मेंटेन नहीं कर पाने की वजह से जिले के 34 निजी स्कूलों के गेट हमेशा के लिए बंद हो गए हैं।

इन स्कूल प्रबंधकों ने जिला शिक्षा विभाग को पत्र देकर इसकी सूचना दी है। इससे यहां अध्ययनरत 6 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। बंद हो चुके स्कूल से विद्यार्थी दस्तावेज नहीं ले पाए है। इसके चलते दूसरी जगह प्रवेश लेने में परेशानी हो रही है। इन 34 स्कूलों के अलावा लगभग एक दर्जन अन्य स्कूल भी बंद होने की कगार पर है।

शिक्षक सहित 1800 कर्मचारी बेरोजगार
स्कूल संचालकों की पीड़ा है कि जब फीस ही नहीं आ रही है तो आखिर वे शिक्षकों को मानदेय कहां से दें। छत्तीसगढ़ प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन के के अनुसार इन स्कूलों के लगभग 1800 शिक्षकों सहित कर्मचारियों का स्टाफ बेरोजगार हो गया है। स्टॉफ ने एसोसिएशन से मदद की मांग की है।

स्कूल शिक्षा एमआईएस के एडमिस्ट्रेटर सत्यदेव वर्मा ने कहा, कोरोना संक्रमण की वजह से वर्ष 2019 से स्कूल खुल नहीं रहे है। इसका असर कई निजी स्कूलों पर पड़ा है। 34 स्कू संचालकों ने हमेशा के लिए बंद होने की जानकारी दी है। छात्रों ने दस्तावेज ना मिलने की जानकारी दी है। नोडलों को छात्रों की समस्या का समाधान करने के लिए कहा गया है।

  • एसवीबी विधा मंदिर नवापारा,
  • ज्ञान ज्योति विधा मंदिर कुरूद,
  • एडिश अबाबा इंटरनेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल पचेरा,
  • ज्ञान ज्योति विधा मंदिर समोदा,
  • विवेकानंद विधा मंदिर,
  • मां दुर्गा विधा मंदिर बिरगांव,
  • जोहरे आजम मिडिल स्कूल बिरगांव,
  • न्यू सनराइज इंग्लिश मीडियम स्कूल बिरगांव,
  • इंडियन एंजेल पब्लिक स्कूल बिरगांव,
  • इंदुश एंजल पब्लिक स्कूल मुजगहन,
  • प्रगति विद्यालय तिलक नगर गुढ़ियारी,
  • ज्ञान वर्षा विद्यालय जरवाय,
  • ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल कटोरा तालाब,
  • जेएस पब्लिक रविग्राम तेलीबांधा,
  • विविध पब्लिक स्कूल देवेंद्र नगर,
  • माता कुंती हायर सेकेंड्री स्कूल मोवा,
  • सन साइन पब्लिक स्कूल डगनिया,
  • सर्वोदय विधा मंदिर संतोषी नगर,
  • कर्मा विधा मंदिर पचपेड़ी नाका,
  • सर्वोदय विधा मंदिर,
  • चाणक्य पब्लिक स्कूल सरोना,
  • श्री किड्स स्कूल तेलीबांधा,
  • नवीन संस्कार भारती डीडी नगर,
  • हिंदी प्राइमरी स्कूल संजय नगर,
  • डायनमिक पब्लिक स्कूल शहीद स्मारक,
  • पुष्पक इंग्लिश मीडियम मौदहापारा,
  • दीप श्रृंखला पब्लिक स्कूल शंकर नगर,
  • इस्लाम मुस्लिम विवेकानंद नगर,
  • चाणक्य विधापीठ भनपुरी,
  • टिनी टॉट स्कूल डब्ल्यूआरएस,
  • लीडर्स वे इंग्लिश स्कूल श्रीनगर,
  • विद्याकृत कान्वेंट स्कूल एवं ग्रांड पब्लिक स्कूल कचना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button