Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

समय पर अस्पताल ना जाने की वजह से हो रही है ज्यादा मौतें

newsmrl.com covid19 special report by Nujhat

महाराष्ट्र और पंजाब में समय पर अस्पतालों में एडमिट ना होने की वजह से हो रही कोरोना मरीजों की मौत

देशभर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. कई राज्यों में दोबारा लॉकडाउन लगाने की स्थिति दोबारा पैदा हो गई है. वहीं, महाराष्ट्र के कई जिलों में फिर से लॉकडाउन लगाया गया है. महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने राज्य में आज से नाइट कर्फ्यू लगाने के भी निर्देश दिए हैं. उधर, पंजाब में भी कोरोना तेजी से अपना पैर पसार रहा है. शनिवार को पंजाब में 3,122 नए मामले सामने आए, जबकि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 36,902 मामले सामने आए. कोरोना से लोगों की मौत का सिलसिला भी अभी थमा नहीं है. शनिवार को महाराष्ट्र में 112 लोगों की मौत हुई, जबकि पंजाब में 59 लोगों की मौत हुई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों राज्यों के अस्पतालों में बेड्स की भी कमी देखी जा रही है. यही वजह है कि कोविड-19 के मरीजों को देर से एडमिट किया जा रहा है. देर से एडमिट करने की वजह से ही अधिकतर लोगों की जाने जा रही हैं. वहीं, शनिवार को यूनियन हेल्थ सेक्रेटरी राजेश भूषण ने स्टेट हेल्थ सेक्रेटरी सहित कई बड़े अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की. मीटिंग के दौरान केंद्र ने कहा कि 90 फीसदी मौतें 45 साल से अधिक उम्र के कोरोना मरीजों की हुई है।

केंद्र ने राज्यों को दिए जरूरी निर्देश

पंजाब में कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. केंद्र के साथ बैठ के दौरान स्टेट हेल्थ सेक्रेटरी ने बताया कि कोरोना संक्रमित लोग समय पर अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी तबीयत और बिगड़ रही है. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं. केंद्र ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर राज्य सरकारें लॉकडाउन लगा सकती हैं. वहीं, केंद्र ने राज्यों से मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान देने को कहा है. केंद्र ने राज्यों से अस्पतालों में बेड्स की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button