Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

होली को लेकर रायपुर पुलिस ने निकाला विशाल फ्लैग मार्च,

newsmrl.com raipur covid19 update by Nujhat

शनिवार शाम को सैकड़ों की तादाद में जिला पुलिस के जवानों ने एएसपी, सीएसपी, थाना प्रभारी, एसआई, एएसआई के साथ फ्लैग मार्च किया।

इस मार्च में 40 से ज्यादा पुलिस गाड़ियों को शामिल किया गया।

होली का त्योहार मनाने की तैयारी अंतिम चरण में है। जिला प्रशासन अपने स्तर से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह से लगा हुआ है।

शनिवार शाम को सैकड़ों की तादाद में जिला पुलिस के जवानों ने एएसपी, सीएसपी, थाना प्रभारी, एसआई, एएसआई के साथ फ्लैग मार्च किया। इस मार्च में 40 से ज्यादा पुलिस गाड़ियों को शामिल किया गया।

मार्च की शुरुआत शहर के तेलीबांधा चौक से की गई जो भगतसिंह चौक, घडी चौक, जयस्तंभ चौक, फूल चौक, तात्यापारा चौक होते हुए आजाद चौक, सांइस कालेज होकर आमानाका पर खत्म हुई। इसमें शहर के एएसपी लखन पटले भी शामिल हुए।
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व पर कोरोना के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक रंगों के इस पर्व को मानने की अपील की गई।

इसके साथ लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक रहने का भी संदेश भी दिया गया है। इसके साथ ही इससे पहले एसएसपी अजय यादव ने गुंडों एवं निगरानीशुदा बदमाशों की चेकिंग कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने निर्देश अपने मातहत अधिकारियों को दिए थे, ताकि त्योहार के दौरान कोई उपद्रव न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button