Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

सीट बेल्ट नहीं पहने हुए कार चालक ने रोकने पर यातायात सिपाही पर चढ़ा दी गाड़ी

newsmrl.com delhi crime update by nujhat

सीट बेल्ट नहीं पहनने परसिपाही ने रोका तो बदमिजाज ने चढ़ा दी गाड़ी।

एक तरफ जहां वाहन की स्पीड को लेकर दिल्ली पुलिस इन दिनों सख्त हैं वहीं ओवर स्पीड से एक्सिडेंट के केस भी सामने आए हैं। इस बीच बदमिजाज चालकों की कारस्तानी भी जारी है।ऐसे ही एक मनचले ने दुस्साहस में दिल्ली पुलिस के सिपाही पर ही कार चढ़ा दी। आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना के अनुसार सिपाही ने कार चालक को जब जांच के लिए रोका तो चालक ने सिपाही को कार से कुचलने की कोशिश की। घटना में सिपाही कार की बोनट से टकराया और फिर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए अपराधियों को तलाश चल रही है।

उसने दिखाने के लिए कार की रफ्तार तो कम कर दी लेकिन उसके दिमाग में कुछ और ही खुराफात चल रहा था। कार धीमी देखने के बाद सिपाही आगे की कार्रवाई के लिए उसके करीब पहुंचा। सिपाही को कार के सामने देखते ही उसने कार की रफ्तार तेज कर दी। फिर सीधे उसे टक्कर मारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button