T-20 जीतने के बाद विराट निभा रहे पिता का फ़र्ज़,एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ पूरा परिवार।
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जनवरी में अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बने।
एक्ट्रेस ने 11 जनवरी को बेटी वमिका को जन्म दिया था।वामिका को जन्म लिए हुए दो महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक इस सेलेब्रिटी कपल ने अपनी बेटी वामिका का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।
वामिका को देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं।हाल ही में मां-बेटी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का साथ देने अहमदाबाद पहुंची थी, जहां विराट भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रहे थे।
अब वामिका को मम्मी अनुष्का और पापा विराट के साथ स्पॉट किया गया।पूरा परिवार अहमदाबाद एयरपोर्ट पर नजर आया।एयरपोर्ट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसपर कपल के फैंस अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार दे रहे हैं।

पिक्चर में देखा जा सकता है पापा विराट ने बेटी वमिका का बेबी कैरियर अपने हाथों में पकड़ा हुआ है और अनुष्का की गोद में वामिका दिखाई दे रही हैं। कपल ने महामारी को ध्यान में रखते हुए मास्क का भी इस्तेमाल किया हुआ है।
