Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Businessnewsmrl
Trending

हरी सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर,

newsmrl.com market update by nujhat

भिंडी, तोरई, परवल तक बिक रहे 100 रुपये प्रति किलो के भाव पर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सब्जियों के तेवर सातवें आसमान हैं। दरअसल दिल्ली में सब्जियां काफी महंगी हो गई है। गौरतलब है कि अभी गर्मी के मौसम ने दस्तक दी ही है और हरी सब्जियों के दाम ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। भिंडी हो, परवल हो या करेला सभी के दाम शतक लगा रहे हैं।जहां तक प्याज की कीमत की बात है तो प्याज के दाम थोड़े कम तो हुए हैं लेकिन पिछले साल की तुलना में प्याज के दाम अभी भी काफी ज्यादा हैं।

बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का किया जीना मुश्किल

दिनों-दिन बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। बढ़ती कीमतों ने लोगों की थाली से पौष्टिक आहार भी कम कर दिए हैं। चावल-आटा, दाल तो महंगे थे ही अब हरी सब्जियां भी आम आदमी को मुंह चिढ़ा रही हैं। बाजार में हरी सब्जियां 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रही हैं। खुदरा बाजार में तोरई 110 रुपये प्रति किलो बिक रही है, वहीं भिंडी भी 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है। करेला भी 80 रुपये प्रति क्रिलो बेचा जा रहा है। हालांकि प्याज और आलू की कीमत इन सब्जियों की तुलना में कम है। खुदरा बाजार में प्याज 20 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है तो वहीं आलू भी 15-20 रुपये किलो पर बेचा जा रहा है।

थोक बाजार में भी महंगी हुई सब्जियां

वहीं हरी सब्जियो के महंगे होने को लेकर खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि गर्मी के आते ही बाजार में नई सब्जियों की आवक के कारण थोक बाजार में भी सब्जियां महंगी हो गई हैं। विक्रेताओं की मानें तो लगभग-लगभग सभी हरी सब्जियों के दाम 90-100 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई हैं। तोरई के भाव बीते दिनों 90-100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button