Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodnewsmrlPage3
Trending

सोनू सूद ने फिर दिखाई दरियादिली

newsmrl.com page3 update by nujhat

मलिन बस्ती में लगवाए दो हैंडपंप खत्म हुई पीने के पानी की किल्लत,

कोरोना काल में लगे लॉकडाउन से ही फिल्म एक्टर सोनू सूद गरीबों और मजबूरों के मसीहा बने हुए हैं। उन्होंने अब यूपी के झांसी जिले में आनंद नगर की मलिन बस्ती के लोगों की मदद की है।पानी के लिए तरस रहे लोगों के लिए सोनू सूद ने 2 हैंडपंप लगवाए हैं। इस काम के लिए लोग खुले दिल से उनकी तारीफ कर रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि लोग सोनू सूद को जानते तक नहीं हैं। उन्हें सोनू के एक्टर होने तक की बात नहीं पता है।

प्रशासन के ऐलान के बावजूद ही यहां के लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था. पानी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। लोगों को दूर दराज के इलाकों से पीने का पानी लाना पड़ रहा था।सोनू सूद को जब इनकी परेशानी के बारे में पता चला तो उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए वहां दो हैंडपंप ही लगवा दिए।पीने के पानी की किल्लत हुई दूर।

सोनू सूद ने जिस जगह पर हैंडपंप लगवाए हैं, वहां के लोगों को पीने के पानी के लिए दूर जाना पड़ता था पानी की किल्लत दूर होने के बाद यहां के लोग बहुत ही खुश है। महामारी के समय में भी यूपी के झांसी-मध्य प्रदेश बॉर्डर पर मजदूर फंसे हुए थे, उस समय भी सोनू लगातार इस बारे में जानकारी ले रहे थे। उन्होंने हाल ही में एक बच्चे के दिल का ऑञपरेशन भी कराया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button