Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

InternationalnewsmrlSports
Trending

रोड सेफ्टी टूर्नामेंट:रायपुर पहुंची टीम इंग्लैंड

newsmrl.com cricket update by akanksha

5 मार्च से रायपुर में होना है रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट टूर्नामेंट, दुनिया के पुराने मशहूर क्रिकेटर होंगे इस खेल में शामिल

सचिन-सहवान के भी आने की चर्चा, शनिवार को आएगी बांग्लादेश की टीम, नवा रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे मैच

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर शुक्रवार की शाम इंग्लैंड की टीम पहुंची। PPE किट पहनकर आठ खिलाड़ी एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हुए। रोड सेफ्टी टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए ये खिलाड़ी रायपुर आए हैं। इनमें मोंटी पनेसर, अली कबीर, जेम्स रिचर्ड, मस्टर्ड फिलिप, क्रिस्टोफर पॉल, रयान साइटबॉटम जैसे मशहूर प्लेयर शामिल थे।

इंग्लैंड के इन लिजेंड्स को केविन पिटरसन लीड करने वाले हैं। शुक्रवार को पिटरसन भी आने वाले थे लेकिन फिलहाल वो नहीं पहुंचे हैं। एयरपोर्ट से बाहर आते ही मीडिया को देखकर इनमें से एक खिलाड़ी ने कहा हाय हनी आई एम होम (हाय मैं घर आ गया)। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम के साथ इन खिलाड़ियों को नवा रायपुर के मेफेयर लेक होटल रिजॉर्ट ले जाया गया, जहां पर अब खिलाड़ी क्वारंटाइन रहेंगे।

कोविड के खतरे को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट से होटल तक खिलाड़ियों को PPE किट में ले जाया गया। कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने होटल मेफेयर को बायो- बबल जोन घोषित कर दिया है। दिग्गज खिलाड़ी इसी होटल और रिसॉर्ट में रहेंगे। जिला प्रशासन ने रिसॉर्ट और होटल के पूरे एरिया को 22 फरवरी से 22 मार्च तक बायो-बबल जोन बना दिया है। इस बीच कोई भी बाहरी व्यक्ति रिसॉर्ट में दाखिल नहीं हो सकेगा।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हर साल पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर की कपंनी करती है। इस टूर्नामेंट में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है। दुनिया के दिग्गज प्लेयर्स के बीच इस टूर्नामेंट में मैच होता है। प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप नाम की कंपनी ने जिला प्रशासन ने रिसॉर्ट को बायो-बबल जोन बनाने की मांग की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button