नेहा कक्कड़ ने संतोष आनंद के बाद की चमोली हादसे में लापता मजदूर के परिवार की मदद
इससे पहले नेहा कक्कड़ लेखक संतोष आनंद को पांच लाख रुपए की मदद दे चुकी हैं, संतोष आनंद ने एक प्यार का नगमा है…जैसे गीत लिखे हैं और वो गुमनामी की जिंदगी जी रहे थे।
नेहा कक्कड़ उत्तराखंड के चमोली जिले में हाल ही में जलप्रलय के बाद लापता हुए मजदूर के परिवार को 3 लाख रुपये की मदद की है। ‘इंडियन आइडल सीजन 12’ के सेट पर इस वीकएंड में, दर्शक पहली बार शो के होस्ट हर्ष लिम्बाचिया और भारती सिंह को विशेष एपिसोड ‘इंडिया की फरमाईश’ में देखेंगे, जिसमें प्रतियोगी प्रशंसकों की फरमाइश पूरी करेंगे।
शो में भाग ले रहे पवनदीप ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से आपदा में प्रभावित मजदूर परिवारों की मदद करने की अपील की है। पवनदीप के प्रदर्शन के बाद, कक्कड़ ने उनसे कहा, “आप एक शानदार गायक हैं, जिसे हम सभी जानते हैं।


