एनएसयूआई कर रही आज दिल्ली में धरना प्रदर्शन।
देश में बढ़ रही बेरोजगारी के विरोध में NSUI के कार्यकर्ता आज 12 मार्च को दिल्ली में संसद का घेराव कर रहे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ओर से रोजगार दो या डिग्री वापस लो नाम से संवाद कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.
देश में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में एनएसयूआई 12 मार्च को दिल्ली में संसद का घेराव करने जा रही है. ऐसे में पूरे देश से एनएसयूआई के कार्यकर्ता 12 मार्च को राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ओर से रोजगार दो या डिग्री वापस लो नाम से संवाद कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.
राजधानी में भी ये संवाद कार्यक्रम हुआ, जिसमें NSUI के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की. हालांकि इस कार्यक्रम में पहले NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन को भी शामिल होना था, लेकिन उड़ीसा में हुए प्रदर्शन में नीरज कुंदन को चोट लगने के चलते वो नहीं आ सके और उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही NSUI कार्यकर्ताओं से संवाद किया और रोजगार, किसान आंदोलन समेत अन्य मसलों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा.
इस दौरान नीरज कुंदन ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचने का भी आवाहन किया. कार्यक्रम में राजस्थान एनएसयूआई के अध्यक्ष अभिषेक चौधरी और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा भी मौजूद रहे.

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के देशभर के कार्यकर्ता शुक्रवार को संसद का घेराव करेंगे। पांचसूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ एनएसयूआई कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। शुक्रवार को संसद का घेराव करने के लिए एनएसयूआई के छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों के संगठन के कार्यकर्ता बुधवार शाम को दिल्ली रवाना हुए।
