आलिया भट्ट को सता रही है रणबीर कपूर की याद।
उसने फोटो के साथ कह डाली दिल की बात
रणबीर कपूर के बिना पल-पल गुजारना मानों आलिया भट्ट के लिए मुश्किल हो रहा है।रणबीर के लिए आलिया भट्ट बेहद परेशान हैं।इसका प्रूफ उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दे दिया है।
मुंबई बॉलीवुड के लव बर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज-कल एक दूसरे से मिल नहीं पा रहे हैं।रणबीर कपूर हाल ही में कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जिसके बाद उन्होंने घर में खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।
रणबीर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आलिया भट्ट ने भी टेस्ट कराया था लेकिन अच्छी बात ये रही कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये हम नहीं कह रहे हैं, एक्ट्रेस ने खुद इसका प्रूफ अपने इंस्टाग्राम पर दिया है।आलिया ने रणबीर के साथ एक अनसीन तस्वीर को शेयर की है और बयां किया है कि वह इन दिनों क्या बेहद मिस कर रही हैं।
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है।
उसमें आलिया और रणबीर एक-दूसरे का हाथ पकड़े हैं। तस्वीर को देखकर साफ जाहिर होता है कि दोनों के बीच कितना प्यार है।फोटो शेयर कर आलिया ने कैप्शन दिया है।


