Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrlSportsWorld
Trending

भारत इंग्लैंड के बीच T-20 सीरीज की शुरुआत आज, जीत को बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया

newsmrl.com sports update by rajinder singh

 टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद आज टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमों के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है।


भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस टी-20 सीरीज में कुल 5 मैच खेले जाएंगे। ये सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होंगे।एक तरफ इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज में मिली 3-1 से हार का बदला लेने के लिए उतरेगी तो वहीं टीम इंडिया जीत के लय को बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि, टी-20 फॉर्मेट में इंग्लैंड की टीम टॉप पर है, ऐसे में टीम इंडिया को उसे हराने के लिए बेहतर टीम के चुनाव के साथ ही काफी मेहनत भी करनी होगी।

 भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20 मैच शुक्रवार (12 मार्च) को शाम 07:00 बजे से शुरू होगा. टॉस शाम 7:00 बजे होगा और मैच की पहली गेंद शाम 7:30 बजे डाली जाएगी।
 भारत और इंग्लैंड के बीच T20 मैचों का लाइव कवरेज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Hindi HD/SD) पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।साथ ही स्टार स्पोर्ट्स लाइव मैचों का प्रसारण 5 भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, तेलुगु और तमिल) में करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button