Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BusinessnewsmrlSports
Trending

ICC चीफ ने कहा- भारत में टी20 विश्‍वकप कराना होगा मुश्किल,

newsmrl.com ICC Chief said- It will be difficult to make T20 world in India update by rihan Ibrahim

टी20 विश्‍व कप का आयोजन भारत में कराने के हर संभव प्रयास में जुटी बीसीसीआई (BCCI) के मंसूबों पर आईसीसी पलीता लगा सकता है.

आईसीसी (ICC) की तरफ से ताजा बयान में कहा गया है कि कोरोना महामारी के चलते भारत से जुड़े यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए यहां इस टूर्नामेंट का आयोजन कराना काफी मुश्किल होगा.

आईसीसी के अंतरिम सीईओ ज्यौफ अलार्डिस ने कहा कि कोविड-19 के कारण यात्रा पाबंदियों ने ‘जटिलताओं की परत’ पैदा की है. हमें बीसीसीआई के अंतिम फैसले का इंतजार है. बता दें कि बीसीसीआई ने टी20 विश्‍व कप के आयोजन को लेकर अपनी स्थिति स्‍पष्‍ट करने के लिए आईसीसी ने 28 जून तक का वक्‍त मांगा है.

WTC में इन 5 बल्लेबाजों ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के

भारत में इन दिनों कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से घट रहे हैं. हालांकि बीसीसीआई की परेशानी ये है कि एक्‍सपर्ट अक्‍टूबर-नवंबर में भारत में तीसरी लहर आने की चेतावनी भी दे रहे हैं.

इस लिस्ट में आखिरी और पांचवे नंबर पर इंग्लैंड के ताबड़तोड़ विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का आता है. बटलर ने 18 मैचों में 14 छक्के मारे.
भारत में इन दिनों कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से घट रहे हैं. हालांकि बीसीसीआई की परेशानी ये है कि एक्‍सपर्ट अक्‍टूबर-नवंबर में भारत में तीसरी लहर आने की चेतावनी भी दे रहे हैं.
श्रीलंका जाने वाली टीम इंडिया में कितने खिलाड़ी आपस में वर्ल्ड कप की लड़ाई लड़ रहे है

तय कार्यक्रम के अनुसार अक्‍टूबर-नवंबर में भारत में टी20 विश्‍व कप का आयोजन होना है. आईसीसी ने भारत में दूसरी लहर के दौरान बेकाबू हुई स्थिति को देखते हुए यूएई को प्‍लान-बी के तौर पर स्‍टैंड-बॉय पर रखा है.

अलार्डिस ने चुनिंदा मीडिया संस्थानों से कहा, ‘‘हमें टूर्नामेंट के लिए स्वीकृत समय सीमा के दौरान पूर्ण प्रतियोगिता कराने की जरूरत है. योजना बनाने के नजरिए से, हमें निश्चितता चाहिए, कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियों के समय वैश्विक प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर जटिलताओं की एक अतिरिक्त परत पैदा हो गई है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यात्रा को लेकर पाबंदियां हैं और अन्य देशों में प्रवेश को लेकर नियम हैं, होटलों में इंतजाम आदि. हमें फैसले को लेकर निश्चितता की जरूरत है, टूर्नामेंट का आयोजन कहां किया जा सकेगा. हम मैचों का कार्यक्रम तैयार करना शुरू कर सकते हैं और सभी योजनाएं बना सकते हैं, बोर्ड महीने के अंत में फैसला करेगा और इस समय हम रोजाना बीसीसीआई के साथ चर्चा कर रहे हैं जिससे कि मैचों के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने का प्रयास कर सकें.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button