Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Bollywood
Trending

फाइव स्टार होटल में ड्रग्स के साथ जन्मदिन मना रही थी ये बॉलीवुड अभिनेत्री, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

newsmrl.com This Bollywood actress was celebrating her birthday with drugs in a five star hotel, caught red handed by the police update by rihan Ibrahim

मामला मुंबई के सांताक्रुज पुलिस थाना इलाके का है.

जहां एक फाइव स्टार होटल में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहल शाह अपना जन्मदिन मना रही थी. वो ड्रग्स के साथ पार्टी कर रही थी. पुलिस ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात होटल में छापा मारकर इस मामले का खुलासा किया.

मायानगरी मुंबई में एक बॉलीवुड अभिनेत्री को अपने जन्मदिन पर ड्रग्स के साथ पार्टी करना मंहगा पड़ गया. पार्टी जब अपने शबाब पर थी, तभी पुलिस को किसी ने पुलिस को किसी ने खुफिया तौर पर ख़बर दे दी. जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने देर रात होटल में छापा मारा और अभिनेत्री को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया. अभिनेत्री की पहचान नाइरा नेहल शाह के रूप में हुई है.


 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीती रात करीब 3 बजे एक फाइव स्टार होटल में रेड की गई. वहां बॉलीवुड में छोटे रोल करने वाली अभिनेत्री और उसके साथी को ड्रग्स का सेवन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. सांताक्रुज पुलिस ने इस संबंध में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री नेहल शाह होटल के एक रूम में चरस का इस्तेमाल भी कर रही थी.पार्टी में छापा मारा. जहां वो अपने साथियों के साथ अपना जन्मदिन मना रही थी

सांताक्रुज पुलिस के वरिष्ठ अधिकरी ज्ञानेश्वर गनोरे को गुप्ता सूचना मिली थी कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री पांच सितारा होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर कर रही है. जिसमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button