Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

ब्लैक फंगस: महाराष्ट्र में 90 की मौत, सात राज्यों में फैला रोग, राजस्थान में महामारी घोषित

newsmrl.com Black fungus: 90 deaths in Maharashtra, disease spread in seven states, declared epidemic in Rajasthan update by pooja goswami

महाराष्ट्र व खासकर नागपुर ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस का हॉटस्पॉट बनकर उभरा है

राज्य में अब तक इससे 90 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के साथ यही भी देश के लिए नई मुसीबत बनता जा रहा है। अब तक सात राज्यों में यह फैलने की सूचना है। इनमें उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, शामिल हैं।

हल्के में न ले यह बीमारी
टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में अब तक म्यूकरमाइकोसिस से 90 लोगों की मौत हो चुकी है। यह गंभीर है। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। गंभीर मधुमेह और प्रतिरक्षा प्रणाली के दमन जैसे कारणों से भी लोग इस संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। महाराष्ट्र का नागपुर तो इसका हॉटस्पॉट बनता नजर आ रहा है। वहां 300 मामले सामने आए हैं। अब तक सात मरीजों की मौत हो चुकी है। 

दिल्ली एम्स के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. एमवी पद्म श्रीवास्तव के अनुसार ब्लैक फंगस के अब रोज 20 मामले मिल रहे हैं। अब तक 100 से ज्यादा केस आ चुके हैं। ट्रॉमा सेंटर में अलग से वार्ड बनाया गया है। मैक्स हॉस्पिटल में 25 व सर गंगाराम अस्पताल में 40 केस आए हैं। मूलचंद हॉस्पिटल में इस रोग की वजह से एक मरीज की मौत हो गई।

लखनऊ में 50 केस
उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित किंग्स जॉर्ज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ब्लैक फंगस के 50 केस आए हैं। मंगलवार को नौ नए मामले सामने आए हैं। 

राजस्थान में 100 केस मिले
राजस्थान में ब्लैक फंगस के 100 केस सामने आ चुके हैं। राज्य सरकार ने इसे महामारी घोषित करने के साथ ही इसके इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button