Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कोई फेल नहीं हुआ, बिना लिखित परीक्षा के जारी हुआ रिजल्ट, 97% बच्चे फर्स्ट डिवीजन

newsmrl.com No failures in 10th board exam result, result released without written examination, 97% children first division update by Nujhat Ashrafi

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार सुबह 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया।

ऐसा पहली बार हुआ है जब बोर्ड ने बिना लिखित परीक्षा कराए रिजल्ट जारी किए हैं। इंटरनल असेसमेंट (आंतरिक मूल्यांकन) के आधार पर इसे तैयार किया गया। इसमें कोई स्टूडेंट फेल नहीं हुआ। वहीं, 97% बच्चे फर्स्ट डिवीजन में पास हुए।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया, इस परीक्षा में कुल 4 लाख 61 हजार 93 बच्चों का इंटरनल असेसमेंट किया गया था। जिन बच्चों ने असाइनमेंट जमा नहीं किया था, उनको भी मिनिमम मार्क्स देकर पास कर दिया गया है। इनमें से 4 लाख 46 हजार 393 स्टूडेंट फर्स्ट डिवीजन में पास हुए हैं। यह कुल स्टूडेंट्स का 97% है। 9 हजार 24 विद्यार्थियों की सेकंड डिवीजन आई। वहीं 5,0673 थर्ड डिवीजन में पास हुए।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया, लिखित परीक्षा नहीं होने से इस बार बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जा रही। रिजल्ट छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट cgbse.nic.in पर देखा जा सकता है। इससे मार्कशीट की कॉपी भी डाउनलोड की जा सकती है।

पिछली बार से ज्यादा स्टूडेंट्स थे
कोरोना संकट के बीच इस साल हाईस्कूल में पिछले साल से अधिक स्टूडेंट्स थे। 2020 में 3 लाख 87 हजार बच्चों ने 10वीं की परीक्षा थी। इस बार यह संख्या बढ़कर 4 लाख 61 हजार से अधिक हो गई। पिछली बार 10वीं का रिजल्ट 73% था, इस बार यह बढ़कर 100% हो गया है।

जो नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं उन्हें परीक्षा देनी होगी
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा, इस बार इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया है, ऐसे में फिर से रीटोटलिंग और रीचेकिंग नहीं की जाएगी। जो स्टूडेंट अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं उन्हें परीक्षा का मौका दिया जाएगा।

4,686 प्राइवेट स्टूडेंटस् भी पास
बताया गया कि इस बार 4,686 स्टूडेंट्स प्राइवेट थे। उनमें से सभी पास हो गए हैं। बोर्ड ने 6,168 स्टूडेंट्स के परीक्षा फार्म रिजेक्ट कर दिया थे। ऐसे में वे इस परीक्षा में शामिल नहीं माने गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button