Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

AsiaInternationalInternational BreakingSports
Trending

ASIA CUP 2022 : अफगानिस्तान भारत के साथ सुपर 4 में पहुंचने वाली तीसरी टीम का ऐलान आज

Fantastic victory over Hong Kong, Indian team in Super 4, Afghanistan announced the third team to reach Super 4 with India today

ASIA CRICKET CUP 2022 : भारतीय क्रिकेट टीम ने हांगकांग पर शानदार जीत के साथ ही सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। लेकिन इस जीत का काफी श्रेय सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक को भी रहा। विराट ने भी सूर्यकुमार यादव की सराहना की, कोहली ने 44 गेंदों में 59 रन बनाए। जबकि सूर्यकुमार यादव ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ सिर्फ 26 गेंदों में 68 रन बनाए।  सूर्यकुमार यादव ने पहली बार ऐसी पारी नहीं खेली है। वे इंटरनेशनल, आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में ऐसा कई बार कर चुके हैं।

विराट कोहली सूर्या की पारी देखकर उनके सामने नतमस्तक नजर आए।

इसके जीत के बाद एशिया कप 2022 के सुपर 4 में पहुंचने वाली दो टीमों का ऐलान हो चुका है। अफगानिस्तान की टीम ने पहले ही ग्रुप स्टेज में अपने दोनों मैच जीतकर सुपर 4 में जगह पक्की कर ली है, जबकि बुधवार 31 अगस्त को भारतीय टीम सुपर ने सुपर 4 में जगह बनाई.इस तरह दो टीमें सुपर 4 में पहुंच गई हैं, जबकि तीसरी टीम का ऐलान आज आज बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले में होगा। ग्रुप स्टेज के 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं और ग्रुप ए में टॉप पर टीम इंडिया है, जबकि ग्रुप बी में टॉप पर अफगानिस्तान की टीम,

भारत -अफगानिस्तान के बीच मुकाबला 6 सितंबर को

अफगानिस्तान की टीम इस वक़्त भारत के बाद सबसे ताक़तवर नज़र आ रही है, श्रीलंका और बांग्लादेश को अपने-अपने पहले मैच में अफगानिस्तान की टीम के हांथो हार मिली थी। ऐसे में भारतीय टीम अफगानिस्तान को हलके में नहीं लेगी.

आज का मैच करो या मरो

आज 1 सितंबर को दुबई के मैदान पर ग्रुप बी का आखिरी लीग मैच श्रीलंका बनाम बांग्लादेश खेला जाएगा। मैच को जीतने वाली टीम सुपर 4 के लिए क्वालीफाई करेगी, जबकि हारने वाली टीम एशिया कप के 15वें सीजन से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button