इंदौर में एक रईस खानदान की बहू अपने से 13 साल छोटे प्रेमी के साथ घर छोड़ गई। जिस प्रेमी के साथ महिला चली गई वो ऑटो ड्राइवर है,
घर वालों का इल्जाम है की महिला घर से जाते वक्त पति की जीवनभर की कमाई ? भी समेट कर ले गई है। इल्जाम लगाया जा रहा है कि पत्नी 47 लाख रुपए लेकर घर से चली गई है। पति ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। मोबाइल लोकेशन जावरा, रतलाम और उज्जैन में मिली थी जिसके आधार पर वहां पर छापेमारी की गई लेकिन अभी तक दोनों का सुराग नहीं मिल पाया है।
मामला इंदौर के खजराना थाना इलाके के माजरा हाजी कॉलोनी का है। यहां रहने वाले एक सभ्रांत परिवार की बहू अपने से 13 साल छोटे एक ऑटो ड्राइवर के साथ घर छोड़ गई है। महिला की उम्र करीब 45 साल है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उसकी पत्नी करीब 8 दिनों से घर से गायब है। जो की मामले को संदिग्ध बना रहा है, क्योंकि 7 दिनों से महिला का गायब होने पर भी पुलिस को सूचित ना करना और 8 वें दिन पुलिस में 47 लाख रुपए की बात करना जांच का विषय भी है, परिवार का कहना है की उन्होंने 7 दिन बाद बहु के मोबाइल पर फोन लगाया तो फोन नहीं लगा। इस पर परिवारवालों को शक हुआ तो उन्होंने घर की तिजोरी खोलकर देखी तो वो हैरान रह गए। तिजोरी में रखे 47 लाख रुपए भी गायब थे।
परिजनों का कहना है की उन्होंनेअपने स्तर पर तफ्तीश की तो जो सच सामने आया वो हैरान कर देने वाला था महिला का इलाके के ही एक ऑटो वाले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस दिन से महिला गायब हुई है तब से ऑटो ड्राइवर भी गायब है। इस आधार पर पति ने पत्नी के ऑटो ड्राइवर के साथ भागने की आशंका जाहिर करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। परिवार का ये सारा बयान भी संदेह और सवालों से घिरा है।
- हालांकि पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो वो जावरा, उज्जैन और रतलाम की मिली। तीनों जगहों पर पुलिस ने छापेमारी भी की लेकिन तीनों ही स्थानों पर कोई सुराग नहीं मिला।
- बताया जा रहा है कि महिला के मायके पक्ष के लोग भी काफी रईस और संभ्रांत हैं
- ऐसे में महिला का गायब होना
- ऑटो वाले का गायब होना
- घर से 47 लाख रुपए गायब होना, लड़की के मायके वालों से संपर्क ना करना और
- परिवार का 7 दिनों तक पुलिस में FIR दर्ज ना करना
- चर्चा का विषय बना हुआ है।


