Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Lifestyle
Trending

रायपुर – थाना सरस्वती नगर परिसर में ‘‘संवेदना कक्ष‘‘ का शुभारंभ एवं वृक्षारोपण

newsmrl.com raipur police social work Update by Akankasha tiwari

विवरण – राज्य में महिला संबंधी शिकायतों का शीघ्र निराकरण, महिलाओं के विरूद्ध हो रहे अपराधों में कमी लाने तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को थाना परिसर में पृथक से संवेदना कक्ष का निर्माण कराने हेतु निर्देश प्राप्त हुये है।

  • थाना सरस्वती नगर परिसर में ‘‘संवेदना कक्ष‘‘ का कराया गया निर्माण।
  • श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिनांक 23.06.2021 को किया गया ‘‘संवेदना कक्ष‘‘ का शुभारंभ।
  • श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण।
  • महिलाओं पर घटित अपराधों पर त्वरित होगी कार्यवाही।
  • संवेदना कक्ष हेतु पुलिस महिला अधिकारी की बनायी गई है टीम।
  • छोटे बच्चों को ध्यान में रखते हुये खिलौन एवं मनोरंजन के अन्य साधन भी कराये गये है उपलब्ध।
  • महिलाओं के प्रति एक अच्छा वातावरण उत्पन्न करने हेतु किया गया है संवेदना कक्ष का निर्माण।
  • रायपुर जिले के प्रत्येक थानों में कराये जा रहे है ‘‘संवेदना कक्ष‘‘ का निर्माण।

जिसके तारतम्य में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस महोदय रायपुर द्वारा थाना सरस्वती नगर परिसर में दिनांक 23.06.2021 को संवेदना कक्ष का शुभारंभ किया गया तथा थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। संवेदना कक्ष में महिलाओं पर घटित अपराधों को पुलिस महिला अधिकारी द्वारा सुना जाएगा एवं त्वरित निराकरण करने के प्रयास किये जाएंगे।

छोटे बच्चों को ध्यान में रखते हुये संवेदना कक्ष में खिलौने एवं अन्य मनोरंजन संबंधी सामग्री भी उपलब्ध कराया गया है। थाने में किसी भी प्रकार की महिला संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर संवेदना कक्ष में पीड़ित महिला को बैठाकर महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा काउंसिलिंग किया जाएगा तथा अपराध का प्रकार गंभीर होगा तो उस पर प्रथम सूचना पत्र दर्ज करने के साथ ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। रायपुर के प्रत्येक थानों में संवदेना कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है।

थाना सरस्वती नगर परिसर में संवेदना कक्ष के शुभारंभ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चैक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), थाना प्रभारी सरस्वती नगर श्री गौतम गावड़े, थाना प्रभारी कबीर नगर श्री गिरीश तिवारी, थाना प्रभारी आमानाका श्री भरत बरेठ, थाना प्रभारी आजाद चैक श्री सत्यप्रकाश तिवारी सहित थाने के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button