बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर मिट्टी से लिपटी हुई अपनी एक फोटो शेयर की है।
फोटो के साथ एक्ट्रेस ने मड बाथ यानी मिट्टी से नहाने के फायदे भी गिनाए हैं। जहां कुछ फैंस को उनका ये स्पा काफी पसंद आ रहा है, वही कुछ ऐसे भी हैं जो फोटो देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। हालांकि, फैंस को पोस्ट काफी मज़ेदार लग रहा है और वे पोस्ट पर फनी कमेंट कर रहे हैं। कुछ फैंस ने उनकी और फिल्म नायक के एक सीन की तुलना भी की है जहां हीरो भी पूरी तरह कीचड़ में ढक जाता है।
इस तरह फैंस ने उर्वशी के मड बाथ लुक का मजाक उड़ाया है। फैंस ने उन्हें ‘नायक 2.0’ और ऐसे कई नामों से पुकारा है। हालांकि, कुछ फैंस को इसकी अहमियत समझ में आई और उन्होंने इंस्टाग्राम पर उर्वशी रौतेला की पोस्ट पर पॉजिटिव कमेंट किया है। उन्होंने फोटो पर अच्छे कमेंट किए हैं और एक्ट्रेस को इतनी जरूरी जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद कहा है।


