बेटियों के जन्म लेते ही माता-पिता उसके बेहतर भविष्य के लिए पैसे जोड़ने शुरू कर देते हैं.
इसके लिए अच्छी इन्वेस्टमेंट पॉलिसी लेने की प्लानिंग करने लगते हैं, ताकि बेटी की पढ़ाई-लिखाई और शादी-ब्याह में कोई अड़चन न आए. यही वजह है कि बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही हैं. ऐसे में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) बेटियों को ध्यान में रखकर खास स्कीम लेकर आया है. इसका नाम है- एलआईसी कन्यादान पाॅलिसी LIC की ये स्कीम कम आय वाले माता-पिता को बेटियों की शादी के लिए रकम जुटाने में मदद करती है.
जानें, LIC कन्यादान पॉलिसी के बारे मेंएलआईसी कन्यादान पॉलिसी के तहत एक निवेशक को रोजाना 130 रुपये (47,450 रुपये सालाना) जमा करने होंगे. पॉलिसी अवधि के 3 वर्ष से कम समय के लिए प्रीमियम का भुगतान किया जाएगा. 25 वर्षों के बाद, एलआईसी उसे लगभग 27 लाख रुपये का भुगतान करेगी. LIC Kanyadaan policy में नामांकन के लिए निवेशक की न्यूनतम आयु 30 वर्ष है और निवेशक की बेटी की न्यूनतम आयु 1 वर्ष होनी चाहिए.
इस पाॅलिसी की मिनिमम मैच्योरिटी पीरियड 13 साल है. अगर किसी कारणवश बीमित व्यक्ति की मृत्य हो जाती है तो एलआईसी की तरफ से ब्यक्ति को अतिरिक्त 5 लाख रुपये देने होंगे. कोई व्यक्ति 5 लाख रुपये का बीमा लेता है तो उन्हें 22 साल तक मासिक किस्त 1,951 रुपये देना होगा. समय पूरा होने पर एलआईसी की तरफ से 13.37 लाख रुपये मिलेंगे. ठीक इसी तरह अगर कोई व्यक्ति 10 लाख का बीमा लेता है तो उसे महीने का 3901 रुपये किश्त का भुगतान करना होगा. 25 साल बाद एलआईसी की तरफ से 26.75 लाख रुपये का भुगतान होगा.टैक्स में मिलेगी छूट
आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत, एक निवेशक भुगतान किए गए प्रीमियम पर कर छूट का दावा कर सकता है. टैक्स छूट अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक है. बता दें कि इस स्कीम को आवेदन के लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जन्म प्रमाणपत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है.


