Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

शॉपिंग मॉल में ज्यादा सोशल डिस्टेसिंग, इसलिए खोलने की मिले अनुमति

newsmrl.com More social distancing in shopping malls, so permission to open update by nujhat ashrafi

रायपुर. कोविड-19 प्रकरणों में कमी के बाद जिला प्रशासन ने बाजार के कई क्षेत्रों में रियायतों के साथ दुकानों और शो-रूम को खोलने (Unlock In Raipur) की अनुमति दे दी है, लेकिन शॉपिंग मॉल को अभी छूट से बाहर रखा गया है।

शॉपिंग मॉल (Shopping Mall) को बंद रखे जाने के मामले में नेशनल क्रेडाई (एमएमएमई) के चेयरमैन आनंद सिंघानिया ने कहा कि एकल दुकानों और बाजारों के बजाय शॉपिंग मॉल्स में COVID-19 प्रोटोकॉल का ज्यादा बेहतर तरीके से पालन होता है, जिस प्रकार एकल दुकानों और व्यवसायिक परिसरों को अनुमति मिली है। वैसे ही शॉपिंग मॉल को भी शाम 5 बजे तक संचालन की अनुमति दी जानी चाहिए।

इस बार दूसरी लहर में 9 अप्रैल से अभी भी मॉल बंद हैं। ऐसे में एक बड़ा आर्थिक नुकसान यहां काम करने वाले कर्मचारियों को झेलना पड़ रहा है। जिला प्रशासन से मांग है कि इन मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए मॉल्स को खोलने की अनुमति दी जाएं। मॉल्स प्रबंधन कोविड-19 प्रोटोकॉल और नियमों को पालन करने के लिए तैयार हैं।

राजधानी के शॉपिंग मॉल्स में 15 हजार से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं। एक महीने से ज्यादा समय तक लॉकडाउन की वजह से कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। अभी भी यदि शॉपिंग मॉल को अनुमति नहीं मिले तो आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। कोविड-19 के पहली लहर में ही शॉपिंग मॉल को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button