Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

11 इस्पात उद्योगों को मिलेगी ऑक्सीजन

newsmrl.com 11 steel industries will get oxygen update by Akanksha Tiwari

रायपुर. केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से इस्पात उद्योगों को ऑक्सीजन देने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है

केन्द्र सरकार की सचिव स्तर की समिति ने छत्तीसगढ़ के 11 इस्पात उद्योगों को ऑक्सीजन उपयोग की सहमति दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का आभार जताया है। बता दें कि ऑक्सीजन संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस्पात उद्योगों को ऑक्सीजन देने पर रोक लगा दी थी।

इससे इन उद्योगों को काम करने वाले लाखों श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा गया था। उद्योगपतियों ने अपनी पीड़ा को मुख्यमंत्री के सामने रखा था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 16 मई को फोन पर चर्चा के दौरान कोरोना की स्थिति में सुधार और ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुए स्टील उद्योगों को 20 फीसदी ऑक्सीजन के उपयोग की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया था। साथ ही केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को प्रस्ताव बनाकर भी भेजा था।

इन उद्योगों को मिली राहत

द मेटलिक एलॉयस, जेएसडब्ल्यूआईएसपीएल रायगढ़, हीरा पॉवर एण्ड स्टील लिमिटेड रायपुर, जेएसडब्ल्यू इस्पात स्पेशल प्रोडक्टस लिमिटेड रायपुर, शारदा एनर्जी एण्ड मिनरल लिमिटेड रायपुर, तिरुमला बालाजी एलॉयस प्राइवेट लिमिटेड रायगढ़, एसएस वेन्चर्स रायगढ़, सेटम फेरो एलॉय प्राइवेट लिमिटेड भिलाई, वंदना ग्लोबल लिमिटेड रायपुर, श्री नाकोडा इस्पात लिमिटेड व कुशल केमिकल्स भिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button