Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Business
Trending

प्रधानमंत्री किसान योजना की अगली किस्त 14 मई को जारी करेंगे पीएम मोदी

newsmrl.com PM Modi to release next installment of Pradhan Mantri Kisan Yojana on May 14 update by Akanksha tiwari

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 14 मई को पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों की अगली किस्त जारी करेंगे.

साथ ही देशभर के किसानों से दिन में 11 बजे बातचीत करेंगे. इस बात की जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह ने दी है. देश के लाखों किसानों को अगली किस्त का इंतजार है.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 8वीं किस्त का इंतजार इसी के साथ अब खत्म हो गया है. किसानों के खातों में 2000 रुपये की रकम ट्रांसफर की जाएगी. सरकार छोटे और सीमांत किसानों को साल में 6000 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर करती है. ये सरकार की तरफ से किसानों को दी जाने वाली वित्तीय मदद है जो 2000 रुपये की तीन किस्तों में डाली जाती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button