Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Business
Trending

राहुल गांधी और सोनिया का मजाक वाला विज्ञापन बनाना कंपनी को पड़ा भारी

newsmrl.com Steria illegal aid update by Rihan Ibrahim

एक कंपनी के विज्ञापन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कथित अपमान से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुंबई में विरोध प्रदर्शन किया

बताया जा रहा है कि स्टोरिया फूड्स ने हाल ही में एक विज्ञापन रिलीज किया है, स्टोरिया फूड्स के चॉकलेट शेक प्रोडक्ट के लिए बने विज्ञापन में राहुल गांधी और सोनिया गांधी जैसे दिखने वाले दो किरदार हैं। इसमें कथित तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी का मजाक उड़ाया गया है। इसमें राहुल गांधी का किरदार निभाने वाला एक्टर आकर अपनी मम्मी से कहता है, ‘मम्मी मैं एक ऐसी मशीन बनाऊंगा, जिसमें इधर से घास डालेंगे, तो उधर से दूध निकलेगा।’ इसके जवाब में सोनिया गांधी किरदार में दिखाई देने वाली एक्ट्रेस कहती है कि उसे मशीन नहीं गाय कहते हैं। इसके बाद इस विज्ञापन में प्रोडक्ट की खासियत बताई गई है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह का वीडियो प्रधानमंत्री मोदी पर बनाने की हिम्मत इस कंपनी में नहीं है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी का अपमान कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं सहेंगे,

महाराष्ट्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्टोरिया फूड्स कंपनी के हालिया विज्ञापन को लेकर कंपनी के मुंबई कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। मुंबई कांग्रेस महासचिव नितिन सावंत के नेतृत्व में मुंबई कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता स्टोरिया फूड्स के कार्यालय गए और कार्यालय के फर्नीचर में तोड़फोड़ की।

स्टोरिया कंपनी के विज्ञापन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कथित अपमान से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। एक दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंबई स्थिति ड्रिंक्स निर्माता कंपनी स्टोरिया फूड्स के कार्यालय के बाहर जमकर तोड़फोड़ और नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जान बूझकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का मजाक बनाया गया है। इस विज्ञापन को लेकर मुंबई के अंधेरी(ईस्ट) पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच कराई जा रही और कंपनी के मालिकों का पता लगाया जा रहा सूत्रों के अनुसार इस कंपनी का मालिक कोई भाजपा समर्थित नेता हो सकता है?

video source ANI & video Footage

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button