Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Dark News
Trending

गुवाहाटी असम के तेजपुर में भूकंप के लगातार झटके महसूस किए गए झटका इतना तेज था कि…

newsmrl.com assam earth quack update by Pooja goswami

गुवाहाटी असम के तेजपुर में भूकंप के लगातार झटके महसूस किए गए। बुधवार सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर आए इस झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई।

यह झटका इतना तेज था कि पड़ोस के अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से और बिहार तक महसूस किया गया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार असम के तेजपुर के करीब भूकंप का पहला झटका सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर महसूस किया गया। तेजपुर से 43 किलोमीटर पश्चिम में जमीन से 17 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र रहा। इसके कुछ मिनट के बाद ही दो और झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 4.3 और 4.4 रही।

भूकंप का झटका इतना तेज था कि असम में कई जगहों पर दीवारों में दरारें पड़ गईं। वहीं कुछ जगहों पर दीवार और छज्जे भी गिर गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि झटका 30 सेकेंड तक आया। जान-माल के किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

अरुणाचल के ईंटानगर से लेकर बंगाल के कूचबिहार तक झटके महसूस किए गए। साथ ही बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके, सुबह करीब 7:55 पर महसूस किए गए झटके। मुंगेर, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, पूर्णिया, खगड़िया समेत कई इलाकों में लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button