आज भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर देश प्रदेश के तमाम दिग्गज हस्तियों ने जनता को बधाई संदेश देते हुए ट्वीट किया है।
आइए जाने अपने संदेश में किसने क्या कहा।
प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी:
भगवान महावीर का जीवन संदेश हमें शांति और आत्मसंयम की सीख देता है। जब हम सभी देशवासी मिलकर कोरोना के इस संकट का मुकाबला कर रहे हैं, ऐसे समय में महावीर जयंती पर मेरी भगवान महावीर से प्रार्थना है कि सभी को स्वस्थ रखें और हमारे प्रयासों को सफलता का आशीर्वाद दें।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल:
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी जी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान महावीर ने अहिंसा को सभी धर्मों से सर्वोपरि बताते हुए प्रेम और करूणा का संदेश दिया। भगवान महावीर ने लोगों को ‘जियो और जीने दो’ की सीख दी, उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं।
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान:
महावीर जयंती की शुभकामनाएं
भगवान महावीर ने कहा है कि सबसे प्रेम करो, घृणा से केवल विनाश होता है। आइये, उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर धरा पर प्रत्येक मनुष्य ही नहीं, समस्त प्राणियों से हम सब प्रेम एवं अहिंसा के साथ रहें, यही उनकी सच्ची आराधना होगी।
राजस्थान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत:
महावीर जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं। जैन धर्म के 24वें तीर्थकर महावीर स्वामी ने पूरी दुनिया को अहिंसा, सत्य, त्याग, अपरिग्रह और संयम का संदेश दिया। भगवान महावीर के बताए रास्ते पर चलकर हम एक स्वस्थ, सद्भावी और सभ्य समाज का निर्माण कर सकते हैं।
उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ:
सत्य, अहिंसा और अपरिग्रह की प्रतिमूर्ति, जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनकी शिक्षाएं एवं विचार, सभ्य, समतामूलक तथा मानवतावादी समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करती हैं , महावीर जयंती की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
