Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

उत्तराखंड देहरादून में रात्रि कर्फ्यू की शुरूआत।

newsmrl.com night_curfew update by nujhat

शनिवार से, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

राजधानी दून में शनिवार से रात्रि कर्फ्यू की शुरूआत होगी। जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार सुबह इसके विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। रात को इसका अनुपालन भी शुरू हो गया। वहीं, कई सेवाओं और लोगों को रात्रि कर्फ्यू से छूट दी गई है।

राज्य मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को राजधानी दून में रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया था। इसके बाद से ही लोग जिलाधिकारी के आदेश का इंतजार कर रहे थे, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन-किन सेवाओं को इससे छूट मिली है। शनिवार सुबह जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी किए।

उन्होंने बताया कि देहरादून नगर निगम और छावनी परिषद गढ़ी कैंट व क्लेमेंटटाउन में रात 10 से सुबह पांच बजे तक आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित (रात्रि कर्फ्यू) रहेगा। उन्होंने नगर निगम को प्रत्येक रविवार को सुबह 11 बजे तक शहर में वृहद सैनिटाइजेशन अभियान चलाने के निर्देश दिए।

मंडी में सुबह पांच बजे से होगा कारोबार

जिला प्रशासन ने फल-सब्जी के वाहनों को रात्रि कर्फ्यू से छूट दी है। लेकिन, आढ़ती एसोसिएशन और मंडी समिति ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुबह पांच बजे से कारोबार का फैसला लिया है। निरंजनपुर मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र आनंद ने बताया कि रातभर पहले की तरह बाहर से आने वाले वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग का काम जारी रहेगा। आढ़ती और फुटकर व्यापारी अब सुबह पांच बजे बाद ही मंडी जाएंगे। अभी तक यह सभी लोग तड़के दो बजे से मंडी में कामकाज शुरू कर देते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button