Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodnewsmrlPage3
Trending

बॉलिवुड डेब्यू करने जा रहे हैं इरफान खान के बेटे बाबिल,

newsmrl.com celebrity update by nujhat

बॉलिवुड दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान

सोशल मीडिया पर अपने पिता से जुड़ी यादों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब बाबिल खान ने बताया है कि उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल को पूरा कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की दोस्त के साथ एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की।

बाबिल खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपनी बचपन की दोस्त को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। बाबिल खान ने अपनी पोस्ट में लिखा, मैंने अपने पहले शूटिंग शेड्यूल को पूरा कर लिया है। इसमें मेरी बचपन की दोस्त भी है। इस प्रॉसेस में मैंने सीखा कि अपनी अहमियत को याद रखना बेहद जरूरी है। आप एक कहानी का हिस्सा।

अनुष्का शर्मा के प्रॉडक्शन हाउस तले बन रही फिल्म में बाबिल खान काम कर रहे हैं। इस फिल्म में बाबिल खान के साथ ऐक्ट्रेस तृप्ति डिमरी भी होंगी। हाल ही में तृप्ति ने इस नई फिल्म से जुड़े अपडेट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था और फिल्म की टीम संग बाबिल को भी टैग किया था। हालांकि बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

बाबिल खान लंबे समय से अपनी ऐक्टिंग की शुरुआत के हिंट दे रहे थे। यहां तकि वह अपने दिवंगत पिता इरफान खान के साथ के थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिनमें वह उन्हें फिल्ममेकिंग की बारीकियां बताते दिखते थे। अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि बाबिल खान बॉलिवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।

हाल ही में बाबिल खान फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 में अपने दिवंगत पिता इरफान खान का अवॉर्ड लिया था। इस दौरान बाबिल खान काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। बताते चलें कि इरफान खान को उनकी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ के लिए बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड मिला है। इसके साथ दिवंगत अभिनेता को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी नवाजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button