बिग ब्रेकिंग न्यूज़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगा 10 दिवसीय संपूर्ण लॉकडाउन
जैसा कि हफ्ते भर से कयास लगाया जा रहा था कि राजधानी में संपूर्ण लॉकडाउन की आवश्यकता पड़ सकती है लेकिन फिर भी कुछ दिन पहले आंशिक लॉकडाउन लगाया गया था जिसके तहत शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक बाजार बंद किया जा रहा था लेकिन करो ना के बेकाबू हो चुके मामलों की वजह से अंततः रायपुर कलेक्टर ने रायपुर जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला ले ही लिया
रायपुर : राजधानी रायपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब रायपुर में सम्पूर्ण लॉक डाउन लगा दिया गया है रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन ने राजधानी में 9 अप्रैल से 19 अप्रैल 2021 तक सम्पूर्ण लॉक डाउन लगा दिया है.
इस बार ज्यादा सख्त होगा लॉक डाउन..आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर रायपुर कलेक्टर एस भारतिदासन ने राजधानी में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।आदेश के मुताबिक शुक्रवार 9 अप्रैल से लॉकडाउन प्रभावी हो जाएगा। फिलहाल इसकी मियाद 19 अप्रैल तय की गई है लेकिन संभावनाओं के आधार पर लॉकडाउन को समाप्त किए जाने अथवा आगे जारी रखने पर निर्णय लिया जाएगा।
इस बार का लॉकडाउन इस कदर कड़ा होगा कि पेट्रोल पंप तक बंद रहेंगे एवं सब्जी बाजार भी बंद ही रहेगा


