मुंबई में कराएंगे दिल की बीमारी का इलाज…
जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाले बॉलीवुड के दिलदार एक्टर सोनू सूद की दरियादिली से अब हर कोई वाकिफ है.
सोनू की इसी दयालुता का उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला है. इस बार वह उत्तर प्रदेश के एक मासूम का इलाज कराने के लिए आगे आए हैं।
जन्म से ही है दिल की बीमारी
झांसी जिले के नंदनपुरा इलाके में रहने वाले नसीम के दो साल के बेटे अहमद को जन्मजात दिल की बीमारी है. नसीम की परिवारिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वह अपने जिगर के टुकड़े का इलाज करवा सके. नसीम मजदूरी करता है तब जाकर उसके परिवार के सदस्यों को दो जून की रोटी मिलती है. ऐसे में अहमद का इलाज करवा पाना नसीम के लिए नामुमकिन सा था।
