Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Dark Newsnewsmrl
Trending

बिलासपुर में घूसखोरी ने ली किसान की जान…

newsmrl.com bilaspur suicide news update by kiran rawat

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक किसान ने प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली। उसका शव शुक्रवार को पेड़ से लटकता मिला है।

पुलिस ने किसान के घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें लिखा है कि पटवारी ने जमीन की खो गई पर्ची बनवाने के लिए 5 हजार रुपए मांगे थे। रुपए देने के बाद भी वह 6 माह से चक्कर लगा रहा था। इसके कारण वह जमीन की रजिस्ट्री नहीं करा सका।

मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। उधर, मामले की जानकारी के बादएसडीएम ने आरोपी पटवारी उत्तम प्रधान को सस्पेंड कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी पटवारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम राजा कापा निवासी छोटू राम कैवर्त को अपनी जमीन की 31 मार्च तक रजिस्ट्री करानी थी। उसके जमीन की पर्ची खो गई थी। जिसे बनवाने के लिए करीब 6 माह से पटवारी के चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि करीब डेढ़ माह पहले पटवारी ने उससे 5 हजार रुपए भी लिए थे, लेकिन फिर भी पर्ची बनाकर नहीं दी। जिसके कारण तय समय बीत गया और वह रजिस्ट्री नहीं करा सका। इसके बाद शुक्रवार सुबह उसका शव मिला।

छोटू राम की पत्नी ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 5 बजे वह घर से निकलकर बाड़ी में गया था। थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी चाय लेकर पहुंची तो छोटू का शम गमछे के सहारे पेड़ से लटक रहा था। वहीं सामान रखने वाले कैरेट से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया है। इसके लिखा है कि वह पटवारी से तंग आ गया था। 5000 रुपए लेने के बावजूद उसका काम नहीं कर रहा था। अपने बेटे के लिए लिखा है कि अपनी मां और बहन का ख्याल रखे।

जानकारी के मुताबिक, छोटू राम के दो बेटे और एक बेटी है। तीनों की शादी हो चुकी है। छोटू ने अपने सुसाइड नोट में सुसाइड के कारणों का जिक्र किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button