Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodnewsmrlPage3
Trending

अमिताभ बच्चन ने परिवार संग लगवाई कोविड वैक्सीन,

newsmrl.com Bollywood update by nujhat

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महानायक अमिताभ बच्चन ने भी कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है।

एक्टर ने गुरुवार को कोविड का टीका लगवाया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी फैन्स के बीच शेयर की है और अपनी सेहत को लेकर भी विस्तार से बताया है. अमिताभ ने कहा है कि उनके परिवार ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है।

अमिताभ बच्चन को लगी कोविड वैक्सीन

ट्वीट कर अमिताभ ने लिखा है- लग गई है इस दोपहरी…सब ठीक है. वहीं अपने ब्लॉग के जरिए महानायक ने इस एक्सपीरियंस के बारे में डिटेल में बात की है. वे बताते हैं- कल परिवार के साथ कोविड टेस्ट करवाया था. रिजल्ट भी आ गया. सभी निगेटिव हैं. इसलिए वैक्सीन ले ली है. सिर्फ अभिषेक को छोड़कर सभी को लग गई है. वो अभी कही और हैं, जल्दी लगवा लेंगे. एक्टर का ये ट्वीट वायरल हो गया है. फैन्स उनकी सेहत को लेकर हमेशा टेंशन में रहते हैं, ऐसे में उनका वैक्सीन लगना राहत की खबर है।

कोरोना का शिकार हुआ था बच्चन परिवार

मालूम हो कि पिछली साल अमिताभ बच्चन को कोरोना हो गया था. उनके साथ अभिषेक, ऐश्वर्या और अराध्या भी कोविड के शिकार हो गए थे. सभी कुछ दिनों तक अस्पताल में भी भर्ती रहे और अपना इलाज करवा फिर वापसी करते दिख गए. अब जब बच्चन परिवार को वैक्सीन लग गई है, ऐसे में इस महाामरी से लड़के के लिए उन्हें बड़ा सुरक्षा कवच मिल गया है. कहा जा रहा है कि कुछ दिनों में अभिषेक बच्चन भी वैक्सीन की पहली डोज ले लेंगे. वे भी किसी पास के सेंटर में जा अपना टीकाकरण करवाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button