केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 01 अप्रैल 2021 को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का घोषणा किया. इस बार साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. कोरोना वायरस की वजह से इस बार सभी पुरस्कारों को घोषणा देरी से हुई है.
प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज इस साल का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड महान नायक रजनीकांत को घोषित करते हुए हमें बहुत खुशी है. रजनीकांत बीते 5 दशक से सिनेमा पर राज कर रहे हैं. ये सिलेक्शन इस साल ज्यूरी ने किया है. इस ज्यूरी में आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई जैसे कलाकार शामिल रहे हैं.
रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवार्ड 03 मई 2021 को दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि सिनेमा में शानदार योगदान के लिए अभी तक ये अवार्ड 50 बार अलग-अलग हस्तियों को दिया जा चुका है. अब 51वां अवार्ड सुपरस्टार रजनीकांत को दिया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार का सम्मान पाने वाले अभिनेता रजनीकांत को इस उपलब्धि की बधाई दी है. पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘कई पीढ़ियों तक लोकप्रिय रहे, एक ऐसे शख्स जो कई तरह की भूमिकाएं निभा सकते हैं और लोकप्रिय हैं. यह बेहद खुशी की बात है कि ‘थलाइवा’ को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
