Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Dark Newsnewsmrl
Trending

भोपाल में लगातार दूसरे दिन हत्या ।

newsmrl.com crime news update by nujhat

रेलवे अधिकारी के बेटे ने घर के सामने खड़े व्यक्ति की चाकू से हत्या कर दी, बोला- गली से निकलने पर घूरता था,

बागसेवनिया इलाके में एक युवक ने गली से निकलने पर घूरने की मामूली बात पर पड़ोसी पर चाकू से वार कर दिए। बागसेवनिया थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी

राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर के सामने खड़े शख्स पर चाकू से ताबड़तोड़ वार हत्या कर दी। दोनों ही कृष्णा ऑर्केड कॉलोनी में रहते थे। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके गली से निकलने पर दूसरा शख्स घूरता था, इसलिए हमला किया। मृतक की पहचान अनिल शिंदे (42) निवासी कृष्णा ऑर्केड के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान हितेश सरिया (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को रात को ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिल शिंदे (42) कृष्णा ऑर्केड बागसेवनिया में परिवार के साथ रहते थे। कृष्णा में ही हितेश सरिया भी रहता था। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। हितेश के पिता रेलवे में इंजीनियर हैं। अभी वे इटारसी में पदस्थ हैं। गुरुवार रात 11 बजे हितेश ने अनिल शिंदे पर चाकू से हमला कर दिया।

चाकू अनिल के हाथ, सीने और पीठ में लगा। शोर शराबा सुनकर घर के लोगाें के साथ पड़ोसी भी बाहर आए, जिनको देखकर हितेश भागने लगा। इस बीच चाकू के सामने का भाग अनिल की पीठ में ही रह गया और हैंडल हितेश के हाथ में आ गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी हितेश को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया।

हितेश ने पूछताछ में बताया कि अनिल उसे गली से निकलने पर घूरता था। इसलिए उसे मार दिया। पुलिस के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। वह ठीक से कोई जवाब नहीं दे रहा है। उसने चाकू का हैंडल नाले में फेंकने की जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button