Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

रायपुर में कोरोना ब्लास्ट- ये इलाका बना पहला कंटेनमेंट ज़ोन

newsmrl.com covid19 2nd wave update by Nujhat


रायपुर में कोरोना का कहर, संक्रमण रोकने के लिए पहला कंटेनमेंट जोन घोषित


छत्‍तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं. प्रदेश की राजधानी रायपुर संक्रमण से सार्वाधिक प्रभावित होने वाले इलाकों में से एक है


रायपुर. छत्‍तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं. प्रदेश की राजधानी रायपुर संक्रमण से सार्वाधिक प्रभावित होने वाले इलाकों में से एक है. ऐसे में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए स्‍थानीय प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए पहला कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है. अविनाश प्राइड आवासीय (हीरापुर) को शहर का पहला कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. इसके साथ ही अमलीडीह, राजेंद्र नगर और चंगोराभाठा को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के लिए कलेक्‍टर ने निर्देश दिए हैं.


बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का विस्फोट हुआ है. पिछले 24 घंटे में यहां कोविड 19 के 2,000 से भी ज्यादा नए केस सामने आए हैं. जिसके बाद यहां कुल पीड़ितों की संख्या बढ़कर 3,29,694 हो गई है. बुधवार को राज्य में इस बीमारी से 29 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद यहां कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,011 हो गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button