Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodnewsmrlPage3
Trending

रणबीर कपूर के बाद उसकी गर्लफ्रेंड को भी हुआ कोरोना।

newsmrl.com celebrity news update by akanksha

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को कुछ दिनों पहले कोरोना हुआ था, जिसके बाद आलिया भट्ट का टेस्ट निगेटिव आया था।

अब जब रणबीर ठीक हो रहे हैं तो आलिया भट्ट कोरोना की चपेट में आ गई हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि गंगूबाई काठियावाड़ी एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी कोरोना पॉज़िटिव हो चुकी हैं। अब आलिया भट्ट ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है और कोरोना होने को कंफर्म कर दिया है।

आलिया भट्ट अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं एक से एक बेहतरीन फिल्में करने वाली आलिया जल्द ही गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं।ऐसे में अब आलिया ने पोस्ट शेयर करके लिखा है कि वो कोरोना पॉज़िटिव हैं और घर पर ही क्वारंटीन हैं।

आलिया ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि वो डॉक्टर की कही सारी बातों को मान रही हैं और कोरोना से जुड़े सभी नियमों का पालन करते हुए होम आइसोलेट हो चुकी हैं।एक्ट्रेस ने सभी का शुक्रिया अदा भी किया है।

एक्ट्रेस ने लिखा कि मैं चिंता और देखभाल के अपने सभी संदेशों को पढ़ रही हूं। मेरा COVID -19 का सकारात्मक टेस्ट हुआ है और अपने डॉक्टरों की सलाह पर अलग क्वारंटीन हूं, मैं आज से काम पर वापस आ गई हूं। आपकी सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

हाल ही में आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी कोरोना पॉज़िटिव थे और हाल ही में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद दोनों स्टार्स हाल ही में डबिंग स्टूडियो के बाहर भी देखे गए थे।ऐसे में कहा जा रहा है कि हो सकता है एक बार फिर से रणबीर भी अपना कोरोना का टेस्ट करवाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button