Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Dark Newsnewsmrl
Trending

नर्सिंग कालेज की छात्राएं दहशत में ।

newsmrl.com covid-19 news update by kiran rawat

शासकीय नर्सिंग कालेज लगरा के हास्टल में रहने वाली कई छात्राएं कोरोना पाजिटिव हो चुकी हैं। वे हास्टल में ही क्वारंटाइन हैं। इसकी वजह से अन्य छात्राओं में दहशत है। इधर प्रबंधन न तो सभी छात्राओं की सैंपलिंग करा रहा है और न ही उन्हें घर जाने की अनुमति दे रहा है।

नर्सिंग कालेज के हास्टल में पहले व दूसरे साल की छात्राएं रह रही हैं। पिछले कुछ दिनों से एक-एक कर कई छात्राएं कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं। इन छात्राओं को हास्टल में ही क्वारंटाइन कर उपचार कराया जा रहा है। लेकिन क्वारंटाइन दिशा निर्देश का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। इससे अन्य छात्राएं संक्रमण को लेकर दहशत में हैं। इस पर कालेज प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है।

कुछ छात्राओं ने जानकारी दी है कि मौजूदा स्थिति में हास्टल की साफ सफाई भी नहीं हो रहा है। खाना भी समय पर नहीं दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें घर जाने की अनुमति भी नहीं दी जा रही हैं। इस संबंध में कालेज की प्राचार्य दीपिका कुमार से जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसकी वजह से कालेज प्रबंधन का पक्ष नहीं लिया जा सका।

साथ ही संक्रमण के बढ़ते मामलों के देखते सभी छात्राओं को घर जाने की अनुमति मिलनी चाहिए। इस दौरान कालेज प्रबंधन का कहना है कि संक्रमण के मामले सामने आने के बाद भी छात्राओं की कोरोना जांच कराई जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है। इस दौरान अभावित के सृजन पांडेय, शिवा पांडेय, प्रकाश श्रीवास, भव्या शुक्ला, हिमांशु कौशिक, साक्षी ठाकुर, अनुराग यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button