Enjoy the News

"Without Advertisement"

Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

एक और ट्रेन में लगी आग

newsmrl.com Accident Update by Nujhat

नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस में आग लगने से हड़कंप, डेढ़ घंटे बाद ट्रेन रवाना।

आग की सूचना पाकर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। हालांकि, थोड़ी ही देर बाद इस पर काबू पा लिया गया।ट्रेन की अन्य कोटों पर इस आग का कोई असर नहीं पड़ा। क्षतिग्रस्त कोच को हटाकर बाकी डब्बों के साथ ट्रेन को गंतव्य स्थल की ओर करीब 8.20 बजे रवाना कर दिया गया।

सुबह 6.45 बजे के करीब जैसे ही यह ट्रेन गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसके पार्सल कोच में आग लग गई।
गाजियाबाद: नई दिल्ली से कानपुर होते हुए लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में आज सुबह तड़के आग लग गई. इससे रेलवे में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।सुबह 6.45 बजे के करीब जैसे ही यह ट्रेन गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसके पार्सल कोच में आग लग गई।कोच से अचानक तेजी से आग की लपटें और धुआं निकलने लगे।

आग की सूचना पाकर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। हालांकि, थोड़ी ही देर बाद इस पर काबू पा लिया गया।ट्रेन की अन्य कोटों पर इस आग का कोई असर नहीं पड़ा। क्षतिग्रस्त कोच को हटाकर बाकी डब्बों के साथ ट्रेन को गंतव्य स्थल की ओर करीब 8.20 बजे रवाना कर दिया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सुबह 7 बजे के करीब अग्निशमन विभाग को ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद छह दमकल की गाड़ियों को तुरंत मौके के लिए रवाना कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button