Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

बीजेपी सांसद की संदिग्ध मौत।

newsmrl.com crime update by rajinder singh

हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना है ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनके खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दिल्ली स्थित निवास की घटना है।
सूत्रों के अनुसार, सांसद ने फंदे पर लटकर जान दी है और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के मुताबिक, गेट अंदर से बंद था।स्टाफ ने फोन कर जानकारी दी है।
पुलिस के आने पर गेट तोड़ा गया और अंदर पुलिस दाखिल हुई है। सांसद दिल्ली में गोमती अपार्टमेंट में रहते थे और ये अपार्टमेंट RML अस्पताल के ठीक सामने है।मौके से पुलिस की फोरेंसिक जांच करने वाली टीम मुआयना करने के बाद निकल गई है।

जानकारी के अनुसार, मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा मौजूदा समय में दिल्ली में गोमती अपार्टमेंट में निवासरत थे लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने मंडी के हॉट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा को करीब चार लाख मतों के भारी अंतर से हराकर जीत दर्ज की है। यह मंडी संसदीय क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत रही है।भाजपा ने सांसद की निधन के बाद अब संसदीय समिति की बैठक को रद्द कर दिया है।फिलहाल, मौके पर पुलिस पहुंची हुई है और घटना की पड़ताल की जा रही है।साथ ही पुलिस ने उनकी बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बताया जा रहा कि सांसद प्रतिदिन 6:30 बजे तक जाग जाते थे किन्तु आज उठे ही नहीं तो वहां मौजूद कुक पी ए ने कंट्रोल रूम कॉल करके सूचना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button