आजकल ब्रिटिश-पाकिस्तानी अभिनेता रिजवान अहमद सुर्खियों में हैं।
रिजवान को मूवी ‘साउंड ऑफ मेटल’ के लिए ऑस्कर अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इस पड़ाव तक पहुंचने वाले रिजवान अहमद दुनिया के पहले मुस्लिम अभिनेता हैं।इस वजह से सोशल मीडिया पर भी उनकी जोर शोर से चर्चा हो रही है।इस कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी सोशल
मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है।शबाना आजमी ने कहा कि रिजवान को अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से ऑस्कर नॉमिनेशन मिला है।
रिजवान अहमद को लेकर किया गया शबाना आजमी ने एक ट्वीट किया जो खूब वायरल हो रहा है।अपने ट्वीट में शबाना ने रिजवान के मुस्लिम होने का जिक्र करते हुए कहा कि वे अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के कारण ही यहां है और इसकी दूसरी कोई वजह नहीं है।
शबाना आजमी ने ट्वीट में लिखा, “रिजवान अहमद के मुस्लिम होने को इतना क्यों हाईलाइट किया जा रहा है। ऐसा इसलिए हुआ कि उसकी परफॉर्मेंस अच्छी थी जिसकी कोई और वजह नहीं है। इसके इतर मैंने उनके साथ दो फिल्मों में काम किया है”
