टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली।
कोहली ने 8 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 77 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 46 गेंदों का सामना किया। कोहली की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 20 ओवरों में 157 रनों का लक्ष्य दिया।हालांकि इंग्लैंड ने इसे 18.2 ओवरों में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
77 रन बनाकर नॉट आउट लौटते ही विराट के नाम रिकॉर्ड दर्ज हो गया. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 50+ स्कोर बनाने के बाद 50वीं बार नॉट आउट रहे।वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर (49) इस मामले में दूसरे पायदान पर हैं।
विराट कोहली इस लिस्ट में एमएस धोनी से पहले ही आगे निकल गए थे।धोनी 50+ का स्कोर बनाने के बाद 48 बार नॉट आउट लौटे थे, जबकि राहुल द्रविड़ 35 बार नॉट-आउट रहे।
