सिनेमा जगत की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो ‘ऑस्कर अवॉर्ड्स 2021’ के नॉमिनेशंस की घोषणा हो गई है। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति पॉप सिंगर,एक्टर निक जोनस के संग ऑस्कर नॉमिनेशन को प्रजेंट किया। प्रियंका की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ को भी ‘एडाप्टेड स्क्रीनप्ले’ कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है।
इसी बीच निक जोनस ने ट्विटर पर कुछ फोटो पोस्ट किया है, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा के संग ऑस्कर ट्रॉफी को चुराते हुए दिख रहे हैं। ऑस्कर नॉमिनेशंस घोषणा के बाद इनकी मस्ती और इनका ये फनी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं निक जोनस के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए देसी गर्ल ने भी अपना एक्साइटमेंट शेयर किया है।
फोटो शेयर करते हुए निक जोनस ने लिखा है, ‘आज सुबह मुझे इस खूबसूरत महिला के साथ # ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा करने को मिला, जिन्होंने फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ को प्रोड्यूसर किया है। इस टीम को आपको बधाई। मैं फिर 25 अप्रैल प्रियंका चोपड़ा से मिलुंगा।’


