बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं।
हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को बताया कि नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई उनकी बहुचर्चित फिल्म द व्हाइट टाइगर ऑस्कर 2021 के लिए नॉमिनेट हुई है।
प्रियंका ने घर पर ही इस मौके को सेलिब्रेट किया। ऑस्कर नॉमिनेशन अनाउंसमेंट के कुछ देर बाद उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वह एक डिलीशियस चीज लोडेड पिज्जा के साथ इस खास मौके का जश्न मनाती नजर आईं।
अपनी फिटनेस को लेकर काफी कॉन्शियस रहने वाली प्रियंका ने इस खुशी की खबर के साथ आज डायटिंग को साइड में रखकर चीट डे सेलिब्रेट करने का फैसला किया।


